अन्तिम खाते क्या होते है और उसकी परिभाषा।

आज हम आपको फाइनल अकाउंट्स क्या होते है और उनकी परिभाषा क्या है उसकी जानकारी सब देंगे आपको हम और उसके अन्तिम खातो के बारे में सभी जानकारी देंगे।

"एक निश्चित अवधि की समाप्ति पर व्यापार का लाभ - हानि एवं  आर्थिक स्थिति ज्ञात करने के उद्देश्य से जो खाते एवं विवरण बनाए जाते है, उन्हें अन्तिम खाते कहते है "

दोहरा लेखा प्रणाली के अन्तर्गत बहीखाता अथवा  पुस्तपालन के कार्य का विभाजन तीन अवस्थाओं में किया गया है। प्रथम अवस्था में जर्नल तथा अन्य सहायक पुस्तकों में लेखा किया जाता है । द्वितीय अवस्था के अन्तर्गत वर्गीकरण अर्थात खाता बही मेे विभिन्न प्रकार के खाते खोलकर उनमें खतौनी की जाती है । बहिखाते की तृतीय अवस्था मेे सभी प्रकार के खातों को बन्द करके तथा तलपट द्वारा गणित संबंधी शुद्धता कि जांच करके अन्तिम खाते तैयार किए जाते है। अन्तिम खातों के अन्तर्गत व्यापार खाता, लाभ - हानि खाता तथा आर्थिक चिट्ठे( स्थिति विवरण ) सम्मिलित होते है।

अन्तिम खातों से आशय - वर्ष के अंत में अथवा एक निश्चित अवधि के पश्चात व्यापारी यह जानना चाहता है कि व्यापार में उसे कितना लाभ हुआ है अथवा कितनी हानि हुई है। इसके साथ वह उस तिथि को व्यापार की आर्थिक स्थिति भी जानना चाहता है। इन्हीं उद्देशों की प्राप्ति के लिए जो खाते एवम् विवरण तैयार किए जाते है , उन्हें अन्तिम खाते (final Accounts) कहा जाता है।

अन्तिम खाते बनाने से लाभ 

(1) लाभ हानि ज्ञात करना - अन्तिम खातों को प्रथम भाग व्यापार एवं लाभ - हानि खाता है। इसको तैयार करके व्यापारी एक निश्चित अवधि का लाभ - हानि ज्ञात कर सकता है ।

(2) आर्थिक स्थिति का ज्ञान - आर्थिक  चिठ्ठा बनाकर व्यापारी एक निश्चित तिथि को व्यापारी की आर्थिक स्थिति ज्ञात कर सकता है । वह यह ज्ञात कर सकता है की उसकी पूंजी मेे वृद्धि हो रही है अथवा नहीं ।

(3) व्यापार की प्रगति का ज्ञान - व्यापारी अन्तिम खाते बनाकर इस बात का पता लगा सकता है कि व्यापार संतोषजनक प्रगति कर रहा है या नहीं ।

(4) निवेशकों एवम् वित्तीय संस्थाओं को सुविधा - व्यापारी किसी बैंक अथवा वित्तीय संस्था ॠण - पत्र आदि निर्गमित करना चाहती है तो संस्था का आर्थिक चिठ्ठा उसकी वित्तीय स्थिति की पूर्ण जानकारी देने के लिए पर्याप्त होता है।




खातों के प्रकार -  व्यक्तिगत खाते , वास्तविक खाते , नाम मात्र के अथवा अवास्तविक खाते।


हमे आशा है कि आपको इस ब्लॉग में अन्तिम खातों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त हो गई होगी यदि कोई सवाल पूछना हो तो कॉमेंट करके जरूर पूछे।